दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 45 लाख की इनामी नक्सली ढेर:रेणुका DKSZC मेंबर थी, शव-इंसास राइफल बरामद, इस साल अब-तक 119 से ज्यादा मारे

दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 45 लाख की इनामी महिला नक्सली लीडर रेणुका उर्फ बानू को ढेर कर दिया। रेणुका DKSZC- दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर थी। शव के साथ एक इंसास राइफल, गोला बारूद और लैपटॉप बरामद किया गया। सोमवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम निकली थी। करीब 9 बजे जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग हुई। जवानों में घेरकर महिला नक्सली को ढेर किया है। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में अबतक 119 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। दो दिन पहले सुकमा में 17 मारे सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF के 500-600 जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 11 महिला नक्सली हैं। मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में हुई थी। मारे गए नक्सलियों में नक्सल संगठन SZCM- स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है। बुधरा पर 25 लाख का इनाम घोषित था। वह दरभा घाटी के झीरम कांड में शामिल था। 2013 में हुई इस वारदात में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा समेत कई बड़े कांग्रेसी लीडर मारे गए थे। पढ़ें पूरी खबर नक्सलवाद पर एक और प्रहार- अमित शाह सुकमा मुठभेड़ के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया X पर लिखा था कि हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया। ऑटोमेटिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं। शाह ने कहा था कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता, केवल शांति और विकास से ही बदलाव लाया जा सकता है। नक्सलियों से हथियार छोड़कर सरेंडर करने की अपील की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को बस्तर के दंतेवाड़ा जाएंगे। यहां नक्सल ऑपरेशन को लेकर मंत्री और अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। ………………………………………. नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 9 साल के बच्चे-बच्चियों को हथियार पकड़ा रहे नक्सली: 130 लड़के-लड़कियां सीख रहे स्नाइपर चलाना, बम बनाना छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… राशन का इंतजार कर रहे थे…मिलते ही ठिकाना बदलते:सरेंडर-नक्सली के इनपुट से मारे गए 26 नक्सली, ग्रामीण बोले-फायरिंग सुनकर हम घरों में छिपे थे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सरहद पर नक्सली राशन के लिए इंतजार कर रहे थे। नक्सलियों को राशन मिल जाता तो ठिकाना बदल देते, लेकिन सरेंडर नक्सली दिनेश का इनपुट एकदम सटीक निकला। ठिकाना बदलने से पहले जवानों ने नक्सलियों को 3 लेयर में घेर लिया था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *