दंतेवाड़ा में भी 6 ने किया आत्म समर्पण

दंतेवाड़ा | नक्सल उन्मूलन में पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रहीं हैं, मंगलवार को 25 लाख के इनामी नक्सली के मारे जाने के बाद बुधवार को 8 लाख की इनामी महिला नक्सली शांति मंडावी पूर्वी बस्तर डिवीजन की कंपनी नंबर 6 की नक्सली ने आत्मसमर्पण किया, इसके साथ उत्तर सब जोनल सदस्य 3 लाख के इनामी सुखराम उर्फ बादल व 2 लाख के इनामी प्रकाश उर्फ चिन्ना सहित मुकेश उर्फ कमलू सुंडाम जगरगुण्डा एरिया कमेटी अन्तर्गत बैयमपल्ली आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष, मुचाकी सन्नी मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत बुरगुम आरपीसी केएएमएस सदस्य, जोगा मुड़ाम जगरगुंडा एरिया कमेटी के परलागट्टा संघम सदस्य ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित महिला नक्सली कंपनी नंबर 6 की सदस्य शांति मंडावी वर्ष 2024 में ग्राम थुलथुली-गवाड़ी के जंगल में हुए नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में शामिल थी। आत्मसमर्पित नक्सली उत्तर सब जोनल सदस्य सुखराम उर्फ बादल वर्ष 2024 में ग्राम कोड़तामरका के जंगल में हुए नक्सली-पुलिस मुठभेड़ में शामिल था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *