दंपती का हुआ शव बरामद

खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गुड़गुड़ीपाल थाना के गोपगढ़ इकोपार्क से सटे इलाके में एक दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव पुलिस ने एक पेड़ से फंदे से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया। स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत दंपति का नाम पिंटू दास (38 वर्ष )और मधुमिता (32 वर्ष )है। वे मेदिनीपुर शहर के वार्ड नंबर 13 अंतर्गत पानपाड़ा इलाके के निवासी थें। पिंटू मेडिकल सेल्समैन का काम करता था। मालूम हो कि गोपगढ़ इकोपार्क मेदिनीपुर शहर से सटा हुआ है। स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम दंपति के शव को पेड़ से लटका हुआ देखा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेजा। वहीं स्थानीय लोगों और इलाके के पार्षद मोजस्मल हुसैन का कहना है कि यह काफी दुखद घटना है। मृत दंपति की दो संतानें भी है। पिंटू पर काफी कर्ज था। देनदारों का दबाब और अपमानित करने के कारण ही शायद दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने दंपति के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *