दक्षिणेश्वर मां काली आश्रम में 90 लोगों ने ब्लड डोनेट किया

जांजगीर। महाकाली संगठन की ओर से तांत्रिकाचार्य ब्रह्मलीन चंद्रिका गुरुजी के प्राकट्य दिवस को दक्षिणेश्वर महाकाली आश्रम जांजगीर में रक्तदान शिविर के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि​ विधायक व्यास कश्यप थे। शिविर में अवधेश राठौर, अखिलेश राठौर, पारुल, योगिता, शर्मिष्ठा, आराध्य, नीलकमल राय, अंकित अग्रवाल, किशन वर्मा सहित 90 लोगों ने रक्तदान किया। अतिथियों ने सभी रक्त दाताओं को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महाकाली संगठन के संरक्षक सनत गुरुजी ने बताया कि चंद्रिका गुरुजी अपने निजी जीवन की परवाह किए बिना जीवन पर्यंत परोपकार की भावना के साथ सदैव जनसेवा में अग्रसर रहे। इस अवसर पर स्वामी सुरेंद्र नाथ, महाकाली संगठन के संस्थापक एवं संगठन प्रमुख डॉ. सार्थक राठौर, प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पुरी गोस्वामी, नपा अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, कोर्स स्क्वायर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शक्ति साहू, संतोष गुप्ता, रमेश पैगवार, शत्रुघ्न दास महंत, भाजपा नेत्री मंजूषा पाटले, लोकेश राठौर, यातायात प्रभारी प्रदीप जोशी, डॉ. आलोक मंगलम सहित नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थि​त थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *