दतिया एसपी ने 8 पुलिसकर्मियों का किया तबादला:3 पुलिसकर्मी को पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया

दतिया जिले की कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने फेरबदल करते हुए जिले के चार थानों में नए प्रभारियों की पदस्थापना की है। एसपी मिश्रा ने रविवार को एक आदेश जारी करते हुए पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर संतोष भार्गव को सिनावल थाने का प्रभारी बनाया है। इलके अलावा सिनावल थाना प्रभारी अरविंद भदोरिया को कोतवाली भेजा गया है। वहीं, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर वैभव गुप्ता को इंदरगढ़ थाने की कमान सौंपी है। इसके साथ ही इंस्पेक्टर कमल गोयल को लाइन से गोराघाट थाने का प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर धवल सिंह चौहान को सेवढ़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि, सेवढ़ा थाना प्रभारी गौरव मिश्रा, इंदरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र दुबे और गोराघाट थाना प्रभारी अंबर सिकरवार को लाइन भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *