दतिया जिला अस्पताल से बाइक चोरी, VIDEO:फोन पर बात करते हुए बाइक पर बैठा युवक, लॉक तोड़कर ले गया

दतिया जिला अस्पताल में एक बाइक चोरी हो गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई, जिसमें बदमाश बेखौफ होकर बाइक चुराते नजर आ रहा है। घटना बुधवार की है। जिसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस बाइक चोर की तलाश कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। ईदगाह निवासी जुगल किशोर कुशवाहा अस्पताल में शौचालय (कॉम्प्लेक्स) के संचालन है। बुधवार दोपहर वह अपनी रेड कलर की डीलक्स बाइक से अस्पताल पहुंचे। बाइक उन्होंने मैटरनिटी वार्ड के सामने खड़ी की थी। शाम को जब वह घर जाने के लिए निकले तो मौके से बाइक गायब थी। इसके बाद जुगल ने अस्पताल चौकी से संपर्क किया। चोर फोन पर बात करते समय बाइक पर बैठा पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक फोन पर बात करते हुए बाइक पर बैठा उसने बड़ी सफाई से लॉक तोड़ा और बाइक को चुरा ले गया। कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा का कहना है कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रहे है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *