उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार सुबह दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने श्री पीतांबरा पीठ पहुंच कर मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। मौर्य ने स्वामीजी महाराज के दर्शन भी किए। साथ ही महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। दर्शन के बाद वह झांसी के लिए रवाना हुए। बोले- आस्था पर सवाल उठाना सबसे बड़ा पाप मीडिया से बातचीत में मौर्य ने महाकुंभ पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आस्था पर सवाल उठाना सबसे बड़ा पाप है। प्रयागराज का महाकुंभ भव्य और अलौकिक रहा। देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने इसमें आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, लालू प्रसाद यादव या ममता बनर्जी जो भी आस्था पर सवाल उठाएगा, उसका जवाब जनता देगी। मौर्य ने अंत में कहा कि, माता रानी की कृपा अपरंपार है।