उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना गुरुवार सुबह दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने श्री पीतांबरा पीठ पहुंच कर मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना की और पीठ प्रांगण में विराजमान । बता दें कि, वन एवं पर्यावरण मंत्री झांसी से सड़क मार्ग से होते हुए सुबह करीब 9:30 बजे दतिया पहुंचे थे। दर्शन के बाद वे वापस झांसी के लिए रवाना हुए। मंदिर में वे करीब 20 मिनट रुके और माता की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान पीठ के पांडा पुजारियों ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना को सम्पन्न कराया।


