दतिया में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष ए. रघुवीर सिंह कुशवाहा द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले के सभी प्रमुख मंडलों में अध्यक्षों के साथ-साथ मंडल प्रभारियों की जिम्मेदारी जिला पदाधिकारियों को सौंपी गई है। जारी आदेश में बसई, उदगंवा, सीतापुर, दतिया नगर, दतिया ग्रामीण, बड़ौनी, इमिलिया, भांडेर, उनाव, सालोन बी, उड़ीना, इंदरगढ़ ग्रामीण, इंदरगढ़ नगर, थरेट, सेवढ़ा ग्रामीण एवं सेवढ़ा नगर सहित कुल 16 मंडलों के प्रभारी घोषित किए गए हैं। मंडल प्रभारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर तक समन्वय स्थापित करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि, इस नई व्यवस्था से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। देखे लिस्ट किस को क्या दायित्व मिले…


