दतिया में कट्टा लोड करते युवक का वीडियो वायरल:युवक की तलाश कर रही पुलिस; एसडीओपी बोले- उचित कार्रवाई करेंगे

दतिया में सोशल मीडिया पर आए दिन युवक कट्टा लहराते और लोड करते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। गुरुवार को ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। वायरल वीडियो सोनागिर क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में लिखा है, हनी दाऊ सोनागिर मोस्ट वांटेड। एक युवक मोबाइल से यह वीडियो बना रहा है, वहीं दूसरा युवक कट्टा और कारतूस लिए दिख रहा है। गुरुवार सुबह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की तलाश कर रही पुलिस सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस एक्टिव हो गई। हालांकि, युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। युवक की तलाश जारी है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *