दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने शनिवार को जिले के दो थानों में बड़ा फेरबदल किया है। आदेश के तहत सब इंस्पेक्टर रचना माहोर को जिगना थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सब इंस्पेक्टर अमर सिंह गुर्जर को डीपार थाने का प्रभार सौंपा गया है। लाइन अटैच हुए पुराने प्रभारी इस फेरबदल में जिगना थाने के वर्तमान प्रभारी नीरज कुमार और डीपार थाने के प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर को लाइन अटैच कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 12 फरवरी को भी एसपी ने दो टाउन इंस्पेक्टर के तबादले किए थे। इस तरह पिछले कुछ दिनों में पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण फेरबदल किए गए हैं, जो प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।


