दतिया में नशे से जुड़ी कोई भी शिकायत करें:आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा, एसपी ने नंबर जारी किया

अगर आपके आसपास शराब, चरस, स्मैक या फिर नशे से जुड़ा कोई और काला कारोबार चल रहा है और आप पुलिस को शिकायत करने में घबरा रहे हैं तो टोल फ्री नंबर मिलाकर पुलिस की मदद कर सकते हैं। इस को लेकर दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने लोगो से अपील कर नंबर जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसपी मिश्रा ने मंगलवार शाम लोगो से अपील की करते हुए कहा कि, नशे के खिलाफ अभियान शुरू से उनकी प्राथमिकता में था। तस्करों पर कार्रवाई के साथ स्कूली बच्चों व लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे है। इसके बावजूद लोगों द्वारा शिकायत करने पर टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया है। वहीं, अधिक से अधिक लोगों के पास यह सूचना पहुंचे इसलिए इंटरनेट मीडिया पर भी नंबर प्रचारित किए गए। इस नंबर पर करें संपर्क नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई के लिए 9425137283 पर संपर्क करें। मौके की फोटो व वीडियो भी लोग भेज सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *