दतिया में पीतांबरा पीठ के कर्मचारी ने साधक को पीटा:14 साल से कर रहे थे साधना; मंदिर परिसर में मारपीट का वीडियो आया सामने

दतिया के प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में एक कर्मचारी द्वारा साधक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 25 जनवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया। पीड़ित साधक हेमंत मिश्रा ने मंदिर कार्यालय कर्मी मनोज मुदगिल पर मंदिर परिसर के भीतर ही मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित साधक हेमंत मिश्रा ने बताया कि वह पिछले 14 वर्षों से श्री पीतांबरा मंदिर में भजन-पूजन एवं साधना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि किसी बात को लेकर मंदिर परिसर में ही उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। थाने में की शिकायत, वीडियो भी वायरल घटना के बाद साधक ने तुरंत कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अपने आवेदन में उन्होंने स्पष्ट रूप से मंदिर परिसर के अंदर मारपीट किए जाने का उल्लेख किया है। अब घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। TI बोले- जांच के बाद करेंगे कार्रवाई इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि प्राप्त आवेदन एवं वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और अन्य साधकों में रोष देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *