दतिया में ब्लूटूथ खोने पर घर से भागा किशोर:भाई से हुई थी कहासुनी; 17 साल का छात्र लापता, अपहरण की आशंका

दतिया शहर में ब्लूटूथ खोने की बात पर घर में हुई कहासुनी के बाद 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। अब्बास के ढाबे के पास कालीचरण कुशवाह कॉलोनी निवासी नक्षत्र साहू (17) सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, नक्षत्र के पिता जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि मोबाइल का ब्लूटूथ खो जाने की बात पर बेटे की अपने भाई से कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर वह दोपहर में घर छोड़कर चला गया। परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीले रंग की टी-शर्ट पहने है परिवार को आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति किशोर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लापता किशोर का रंग सांवला और कद करीब 5 फीट 6 इंच है। उसने काले रंग का लोवर, पीले रंग की टी-शर्ट और पैरों में काली चप्पल पहन रखी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *