दतिया में युवक से बेल्ट-लात घूंसों से मारपीट, वीडियो:बचाने आए साले को भी पीटा, जान से मारने की धमकी दी

दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्वागतम रेस्टोरेंट के बाहर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली बात पर हुए विवाद में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का 18 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। पीड़ित शाकिर पुत्र ताज खान (40), निवासी शेखों का मोहल्ला, रिछरा फाटक ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी की शाम वह सीएनजी गाड़ी की एक मीटिंग में स्वागतम रेस्टोरेंट आया था। मीटिंग खत्म होने के बाद रात करीब 9:30 बजे वह रेस्टोरेंट के बाहर पुल के नीचे पेशाब कर रहा था। पेशाब करने से रोकने पर विवाद
इसी दौरान पब्बू उर्फ इमरान खान वहां पहुंचा और बाथरूम को लेकर आपत्ति जताने लगा। विवाद बढ़ने पर इमरान ने अपने साथी आशिक खान, काली कुशवाह और एक अन्य व्यक्ति को बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर शाकिर के साथ लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट की और उसे जमीन पर पटक दिया। शोर सुनकर शाकिर का साला इरशाद खान बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इरशाद को चेहरे और हाथ में चोटें आईं। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *