दतिया में शनिवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी:मौसम विभाग ने अगले दो दिन में गरज के साथ बारिश की आशंका जताई

दतिया में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से घने कोहरे ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, दिन में थोड़ी धूप जरूर निकली, लेकिन 4-5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ हुकुम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में मौसम के हालात बिगड़ सकते हैं। इससे क्षेत्र में ठंड और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शनिवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह क्रमशः 21.8 और 5.5 डिग्री था। पिछले सप्ताह जहां मौसम साफ था, वहीं अचानक आए कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *