दतिया में ईदगाह मोहल्ले में मंगलवार-बुधवार की रात एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरी उस समय हुई, जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। बुधवार सुबह जब परिवार के लोग वापस लौटे तो उन्हें दरवाजा खुला और सामान बिखरा हुआ मिला। चेक करने पर पाया कि घर में रखे 50 हजार कैश सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए है, जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से कि गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ईदगाह मोहल्ला निकली दीपक साहू ने बताया कि, मंगलवार की शाम वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जो सुबह करीब 8 बजे लौटा था। जब घर पहुंचे तो देखा कि मकान का दरवाजा खुला हुआ है। जिसका का लोग कटर मशीन से काटा है। उन्होंने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि, कमरों में सामान बिखरा हुआ है। वहीं, शक के आधार पर अलमारी चेक की, तो कपड़ों के नीचे रखे 20 हजार रुपए नहीं मिले। वहीं लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी गायब थे। केश सहित जेवरों की अनुमानित करीब 3 लाख बताई गई है। दीपक ने किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर सहित रुपए चोरी करने कि शिकायत पुलिस को दे दी है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


