दफ्तर का घेराव करने के बाद बिजली के केबल बदले

हरदीबाजार | पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत छिंदपुर के बिजली उपभोक्ताओं को भिलाई बाजार सब-स्टेशन से बिजली सप्लाई की जाती है। ओवरलोड के कारण पावरकट और लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। इसके विरोध में भाजयुमो के जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्णानंद राठौर ने ग्रामीणों के साथ बिजली वितरण कंपनी के दीपका कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी थी। इसके बाद वितरण कंपनी का सुधार अमला हरकत में आया। पुराने केबल को बदलकर नया केबल लगाया गया है। इसके बाद लो वोल्टेज की समस्या का समाधान होने से घेराव आंदोलन को स्थगित कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *