भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके में पुलिस ने एक फरार वारंटी को पकड़ने के लिए दबिश दी। इस दौरान एक महिला की पशु के टकराने से मौत हो गई। दबिश के दौरान पुलिस को स्थाई वारंटी नहीं मिला। देर रात ही महिला के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। साथ ही चार हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किये गए। इसके अलावा सुबह भी पोस्टमार्टम के समय दो थानों की पुलिस तैनात रही। स्थाई वारंटी को पकड़ने गई थी पुलिस सीओ (IPS) पंकज यादव ने बताया कि पुलिस स्थाई वारंटी के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाती रहती है। शौक़ीन अटल बंद थाने के स्थाई वारंटी है। उसके पकड़ने के लिए देर रात पुलिस उसके घर पर गई थी। शौक़ीन के घर चेकिंग के दौरान उसकी मां जन्नत (65) की मां की रिपोर्ट परिजनों ने दी है। दबिश के दौरान महिला पशु से टकराई परिजनों ने एक्सीडेंट में जन्नत की मौत होना बताया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जो भी नियमानुसार कार्रवाई है वह की जाएगी। महिला के मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद साफ़ हो पाएगा। महिला के परिजनों ने बताया कि किसी आवारा पशु के टकराने से महिला की मौत हुई है। वारंटी पकड़ा नहीं गया। सिर्फ चेकिंग की गई थी कि वह घर पर है या नहीं। दो थानों की पुलिस मौजूदगी में हुआ शव का पोस्टमार्टम देर रात ही महिला की मौत हो जाने के बाद शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया। रात को मॉर्च्युरी पर हथियारबंद चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए। सुबह सीओ पंकज यादव सहित कोतवाली थाना पुलिस, मथुरा गेट थाना पुलिस और लाइन का जाब्ता मौजूद रहा।


