दमन में राष्ट्रीय मलखंभ: यशपाल ने जीता रजत पदक

चंडीपारा | दमन व दीव में आयोजित खेलो इंडिया यूथ बीच गेम्स राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता 2026 में छत्तीसगढ़ टीम से खेलते हुए विद्या निकेतन उ.मा. विद्यालय पामगढ़ की कक्षा 9वीं के विद्यार्थी यशपाल बरेठ पिता संजय बरेठ ने रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय संचालक नरेंद्र कुमार पाण्डेय, प्राचार्य अशोक कुमार मिरे, उप प्राचार्य अर्जुन लाल यादव, विभाग प्रमुख आखिल शुक्ला, कोच पुष्कर दिनकर (जिला मलखंभ प्रशिक्षण केंद्र पामगढ़) व पूरे विद्यालय परिवार ने यशपाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *