दमोह के खेजरा मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान:लोगों से अपील, भक्ति के साथ-साथ सफाई का भी ध्यान रखें

दमोह के प्रसिद्ध प्राचीन खेजरा हनुमान मंदिर में रविवार सुबह ‘टीम उम्मीद’ ने साफ-सफाई का अभियान चलाया। यह टीम का 14वां स्वच्छता अभियान था, जिसे किसी धार्मिक स्थल पर पूरा किया गया। नगर पालिका के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल की अगुवाई में टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर के पास सफाई की। हरीश पटेल ने बताया कि अक्सर श्रद्धालु पूजा के बाद नारियल के छिलके, खाली पैकेट, तेल की शीशियां और फूल-मालाएं वहीं छोड़ देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भक्ति के साथ-साथ सफाई का भी ध्यान रखें। टीम के पिछले अभियान टीम उम्मीद स्वच्छता को लेकर लगातार सक्रिय है। इससे पहले यह टीम बेलाताल पार्क, पीडब्ल्यूडी पार्क, सर्किट हाउस पहाड़ी और भदोली की पुरानी बावड़ी जैसे स्थानों पर भी सफाई कर चुकी है। टीम अपने इन अभियानों में ट्रेकिंग और साइकिलिंग को भी जोड़ती है ताकि लोगों को फिटनेस और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *