दमोह के मांगज स्कूल के पुराने भवन में आग:पुरानी किताबें, फर्नीचर जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

दमोह के मांगज वार्ड एक स्थित शासकीय वीर दुर्गादास मांगज हाई स्कूल परिसर में रविवार दोपहर एक पुराने भवन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस भवन में रखी पुरानी किताबें और फर्नीचर जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद जब धुआं उठा, तो स्थानीय लोग और आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को पहुंचने में कुछ समय लगा, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। यह शासकीय हाई स्कूल घंटाघर के समीप संचालित होता है, जहां कई पुराने भवन हैं। आग उस भवन में लगी थी जहां पुरानी किताबें और फर्नीचर रखे थे और आगे चैनल गेट लगा हुआ था। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *