दमोह पुलिस ने 1 लाख रुपए का गांजा पकड़ा:पन्ना के बुजुर्ग आरोपी को न्यायालय में पेश किया, भेजा जेल

दमोह जिले की पटेरा थाना पुलिस ने लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए मूल्य का अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में पन्ना जिले के एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। कुल 5 किलो 941 ग्राम गांजा और एक बाइक बरामद की गई है। पटेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामदास पिता घपुआ लोधी (61), निवासी पन्ना, बाइक से पटेरा थाना क्षेत्र में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामदास को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 5 किलो 941 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जब्त किए गए अवैध गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त, आरोपी से बरामद बाइक की कीमत 50 हजार रुपये है। कुल जब्तशुदा सामग्री का मूल्य लगभग 1 लाख 70 हजार रुपए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *