दमोह पुलिस लगाएगी 36 यातायात जागरूकता बोर्ड:हंड्रेड लाइफ अभियान में 1000 हेलमेट बांटे; हादसों में कमी लाने के लिए नई पहल

दमोह जिले में सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से पुलिस एक नई पहल कर रही है। इसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में यातायात जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्डों का मुख्य लक्ष्य लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। यातायात थाने में इन बोर्डों को तैयार करने का काम चल रहा है। आगामी एक हफ्ते के भीतर इन बोर्डों को उन स्थानों पर स्थापित किया जाएगा, जहां सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं और बाइक चालकों की जान गई है। 36 बोर्ड बाइक चालकों को जागरूक करेंगे दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि जिले के 18 थाना क्षेत्रों में कुल 36 जागरूकता बोर्ड लगवाए जा रहे हैं। इन बोर्डों का उद्देश्य बाइक चालकों को हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों में कमी लाना है। एसपी ने आगे बताया कि ये बोर्ड विशेष रूप से उन जगहों पर लगाए जाएंगे जहां बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। इसका मकसद लोगों को इन हादसों से सबक लेने और मृतकों व उनके परिवारों को याद कर जागरूक होने के लिए प्रेरित करना है। सीएम आने पर सभी बोर्ड का होगा अनावरण पुलिस का मानना है कि सड़क हादसे में किसी व्यक्ति की मौत से न केवल वह व्यक्ति बल्कि उसका पूरा परिवार भी प्रभावित होता है। इस पूरी रूपरेखा के तहत, जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर दो-दो बोर्ड लगाए जाएंगे। जब मुख्यमंत्री का दमोह आगमन होगा तब इन सभी बोर्ड का अनावरण किया जाएगा। दमोह पुलिस का पूरा प्रयास है की बाइक चालक हेलमेट का अधिक से अधिक उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। ताकि वह अपने साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सके। हेलमेट अभियान में 1000 निशुल्क हेलमेट वितरित इसके लिए हमने हंड्रेड लाइफ अभियान भी जिले में चलाया है। लोगों को 1000 निशुल्क हेलमेट बांटने का लक्ष्य रखा है। उन्हें जागरूक किया गया है कि वह अधिक से अधिक हेलमेट का उपयोग करें व अपने परिजनों को भी हेलमेट का उपयोग करने के लिए जागरूक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *