दमोह में धुलेंडी पर दोपहर तक जमकर उड़ा रंग-गुलाल:टोलियों में निकले हुरियारे, जमकर चलीं पिचकारियां

दमोह जिले में बुधवार सुबह से ही होली पर्व का उल्लास देखा जा रहा है। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है। पर्व की शुरुआत बच्चों ने रंग-गुलाल खेलकर की, जिसके बाद बड़ों ने भी इसमें हिस्सा लिया। शहर में विभिन्न चौराहों पर युवाओं की टोलियां एक-दूसरे पर गुलाल फेंकती नजर आईं। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के 100 वर्ष पुराने बंगले पर भी होली समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम जनता और गणमान्य लोगों ने कलेक्टर को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। दमोह विधायक जयंत मलैया के आवास और भाजपा कार्यालय में भी होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। पुलिस की अपील का असर भी दिखाई दिया, जहां बेवजह किसी पर रंग नहीं लगाया जा रहा था और लोग सड़कों पर सामान्य रूप से आवागमन कर रहे थे। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार भदौरिया और सीएसपी एचआर पांडे स्वयं शहर में लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार के विवाद को रोका जा सके। शहर के घंटाघर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड और वज्र वाहन भी पुलिस व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। तस्वीरें देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *