दमोह में स्कूल के प्यून की गोली मारकर हत्या:पिता बोले-शाम से घर नहीं लौटा; गांव में कुछ दूर पर मिला शव

दमोह देहात थाना क्षेत्र के हथना गांव में महर्षि स्कूल के एक प्यून की बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हत्या का कारण अभी अज्ञात है। मृतक की पहचान चंदू रैकवार (28) के रूप में हुई है। चंदू के पिता मलखान रैकवार ने बताया कि उनका बेटा बुधवार दोपहर स्कूल से घर आया था। शाम को वह घर से निकला, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। जब उनके दूसरे बेटे ने चंदू के मोबाइल पर फोन किया, तो बंद मिला। परिवार ने बताया खोज के दौरान मिला शव इसके बाद परिवार के सदस्यों ने चंदू की तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर गांव में चंदू का शव मृत अवस्था में मिला। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने यह भी बताया कि उनके दूसरे बेटे का कुछ दिन पहले जमुनिया गांव में विवाद हुआ था। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस विवाद का चंदू की हत्या से कोई संबंध है या नहीं। एसपी ने जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई मौके पर पहुंचे एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि हथना गांव में चंदू रैकवार की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं और घटना के कारणों का पता लगाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। होली के दिन दो हत्याओं से दमोह जिले में सनसनी फैल गई है। क्योंकि बुधवार सुबह तेजगढ़ थाना क्षेत्र के खारी गांव के जंगल में एक युवक की पत्थर पटक कर हत्या की गई थी। रात में हथना गांव में महर्षि स्कूल के चपरासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों ही मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है। ये खबर भी पढ़े… दमोह में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या: 4700 रुपए लेकर निकला था घर से, दोस्त के साथ बाइक से गया था दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की ईमलिया चौकी अंतर्गत खारी गांव में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *