भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा आसापूर्ण, दयाल नगर और गुरु रामदास सेवक सोसाइटी के सहयोग से चावला परिवार की ओर सरबत के भले के लिए दयाल नगर चौक, शहनाई पैलेस रोड पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया। प्रधान गुरमीत सिंह चावला और मंच सचिव कुलजीत सिंह चावला ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र हाजिरी में कीर्तनी जत्थे सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई जबरतोड़ सिंह के अलावा भाई अमरजीत सिंह पटियाले वाले, भाई जगजीत सिंह बबीहा, भाई हरजिंदर सिंह खालसा और भाई जसपाल सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजन में शामिल रागी जत्थों और अतिथियों को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया। कमेटी ने 11 मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। यहां दलजीत सिंह चावला, निर्मल सिंह, दिलजोत सिंह, चरणजीत सिंह, निरवैर सिंह चावला, अमरजीत सिंह चावला, हरप्रीत सिंह सेठी, रोजी अरोड़ा, सुखविंदर सिंह, सुखप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, परमिंदर सिंह, सतपाल सिंह सिद्दकी, मनिंदरपाल सिंह गूंबर, रॉबिन सांपला, गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया, केमिस्ट्री गुरु एमपी सिंह, जतिंदरपाल सिंह मझैल, हरप्रीत सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।


