दर्जनों पदाधिकारियों ने राकोमसं से दिया इस्तीफा

कथारा | कथारा स्थित स्टाफ रीक्रिएशन क्लब में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय कमेटी से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता राकोमसं के पूर्व रीजनल अध्यक्ष इसराफिल अंसारी व संचालन कथारा कोलियरी शाखा सचिव मो फारूक ने किया। यहां सर्वसम्मति से मो. इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी के साथ लगभग सौ यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ नाता तोड़ने की घोषणा कर दी। इसराफिल अंसारी ने कहा कि मजदूर जमात के हितों की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही हम सभी ऐसे श्रमिक संगठन से जुड़ेंगे। जिससे मजदूरों का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने अपने दिवंगत पिता व पूर्व विधायक मो. इजराइल अंसारी और मजदूर नेता व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *