चांडिल| सिंहभूम कॉलेज चांडिल में पीजी दर्शनशास्त्र विभाग से स्थानांतरित होकर आए प्रोफेसर डॉ संजय कुमार का शुक्रवार को स्वागत किया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने कोल्हान विश्वविद्यालय से पुनः सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्थानांतरित किए जाने पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज में शिक्षकों की घोर कमी है। ऐसे समय में महाविद्यालय में शिक्षक का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू, प्रो. ए.के. गोराई, शंकर बेसरा, विभीषण मछुआ, सुबोध सिंह मुंडा, राजेन मांझी आदि मौजूद थे।


