दर्शन अकादमी में करवाया आशीर्वाद समारोह

जालंधर| वीरवार को दर्शन अकादमी के स्टूडेंट्स के लिए खास रहा। प्रिंसिपल दिनेश सिंह के नेतृत्व में दर्शन अकादमी जालंधर में दसवीं और बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पूर्ण रूप से सफल होने एवं अच्छे अंक प्राप्त करने के उद्देश्य से आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। आशीर्वाद समारोह एक भावुक और यादगार कार्यक्रम होता है, जो आमतौर पर फरवरी में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है। यह उनके स्कूली जीवन के अंत का प्रतीक है और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि विज मुख्य अतिथि थीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कमेटी के मैनेजर प्रो. रजनीश खन्ना तथा सदस्य दीपक जोड़ा भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *