दर्शन अकादमी में यूकेजी के छात्र किए सम्मानित

जालंधर | दर्शन अकादमी में यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सैरेमनी आयोजित की ग ई। इस मौके पर जालंधर की यातायात पुलिस प्रभारी, मीना के. पवार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं, जबकि कमलजीत सिंह भाटिया विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश सिंह और शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर और उन्हें पौधे भेंट कर किया। प्री-प्राइमरी, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छोटे बच्चों ने डांस और म्यूजिक की प्रस्तुतियां दीं। विजेता छात्रों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की भी कामना की। नन्हे बच्चों की प्रतिभा देख शिक्षक व अभिभावक भी झूम उठे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *