दलपत सागर में रविवार की शाम नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्पोर्ट्स ने यहां आए दर्शकों के बीच रोमांच भर दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। शुभारंभ के बाद नाविकों ने पानी में अपनी गति और संतुलन का प्रदर्शन किया। दौड़ के दौरान दलपत सागर के किनारे मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। सीनियर वर्ग में सतदेव बघेल प्रथम नौका दौड़ के सीनियर वर्ग में सतदेव बघेल ने पहला स्थान हासिल किया। बली पुजारी दूसरे और पुरन नाग तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शिव पुजारी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुज दूसरे और राजीव तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में भी दिखा जोश नौका दौड़ में महिलाओं की भागीदारी भी खास रही। महिला वर्ग में सोनम ने पहला स्थान हासिल किया। कंचन दूसरे और अंजना तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर महिला (बालिका) वर्ग में ईसा गोयल ने पहला स्थान प्राप्त किया। मालती कश्यप दूसरे और रोशनी तीसरे स्थान पर रहीं।


