दलहन-तिलहन की फसल को लेकर किसान चिंतित:उमरिया में लगातार बादल छाए रहने से हो सकता है नुकसान

उमरिया सुबह से बादल छाए हैं। मौसम के बदलने से किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं। जिले में दलहन और तिलहन की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। फसलों को बचाने के लिए किसान दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। अचानक बादल छाने से तापमान में भी गिरावट आई है। 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकाॅर्ड किया गया है। जिले की अरहर, बटरी, चना,तिली की फसल को अधिक नुकसान है। किसान सुरेश सिंह ने बताया कि बादल छाने से परेशानी हो रही है। दलहन तिलहन की फसल को बहुत नुकसान है। हमारी अरहर की फसल के फूल प्रभावित हो रहे हैं।कृषि विभाग के अधिकारी आर एन सिंह परिहार ने बताया कि बादल छाने से जिन फसलों में फूल आ गए हैं। वह फूल झड़ जाएंगे। लगातार बादल रहेंगे, तो चने की फसल में इल्ली लगने लगेगी। दलहन तिलहन को फसल को नुकसान हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *