दलित युवक को मुर्गा बनाकर पीटा, अश्लील हरकतें कराईं,VIDEO:मुरैना में पैसे न देने पर बदमाश ने की अभद्रता, परिवार घर छोड़कर लापता

मुरैना जिले में पैसे न देने के विवाद में एक दलित युवक के साथ अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार का मामला सामने आया है। युवक को मुर्गा बनाकर थप्पड़ मारे गए और उससे अश्लील हरकतें कराई गईं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला अंबाह थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवक आरोपी की ही गली में किराए से रहता था। डर के चलते युवक का परिवार घर छोड़कर कहीं चला गया है। एसपी समीर सौरभ के अनुसार आरोपी आभाष उर्फ धर्मेंद्र तोमर पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर, कर्ज के विवाद में मारपीट
आरोपी की पहचान पुई उर्फ धर्मेंद्र तोमर, निवासी रेतपुरा, पुराना अंबाह थाना क्षेत्र के पीछे की बताई गई है। वह अंबाह थाने का आदतन अपराधी है। आरोपी और उसके सहयोगियों ने कर्ज की रकम वापस न करने पर युवक को अपने घर बुलाया और उसके साथ मारपीट व अभद्रता की। दो वीडियो आए सामने, साथी ने किया रिकॉर्ड
पीड़ित युवक के साथ हुई प्रताड़ना के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में युवक को मुर्गा बनाकर उससे खुद ही अपने पीछे थप्पड़ मारने को कहा गया। दूसरे वीडियो में युवक को अंबाह जनपद कार्यालय के पीछे ले जाकर उससे अपने प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ कराई गई। इन वीडियो को आरोपी के किसी साथी ने बनाया था। परिवार डर के साये में, दूसरी जगह रहने गया था
पीड़ित युवक की आरोपी से पुरानी पहचान थी और वह उसकी गली में किराए से रहता था। बाद में परेशान होकर वह परिवार सहित दूसरी गली में रहने चला गया था। वीडियो सामने आने के बाद से पीड़ित का परिवार लापता बताया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *