केंद्र सरकार ने दवाओं पर जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव किया है। आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर अब 12% और 18% की जगह सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा। वहीं कैंसर और जीवन रक्षक दवाओं को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में करीब 18 हजार दवा दुकानों और वितरकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इसका लाभ नवरात्र के पहले दिन से मिलेगा।


