दवा कंपनी के मैनेजर की हत्या, 2 युवक हिरासत में

राउरकेला | शहर के सिविल टाउनशिप के रिहायशी क्षेत्र में दवा कंपनी के मैनेजर की उनके कमरे में हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार देर रात एलआईसी ऑफिस लाइन के पास क्वार्टर नंबर ट्रिपल क्यू-14 की छत पर बने कमरे में हुई। पुलिस के अनुसार, पारादीप निवासी भागीरथी साहू (42) भुवनेश्वर स्थित दवा कंपनी में मैनेजर थे। करीब 15 दिन पहले कंपनी के काम से राउरकेला आए थे और अपने परिचित दो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के साथ क्वार्टर में ठहरे थे। शुक्रवार रात तीनों कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान धारदार हथियार से हमला कर साहू की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। हत्या में संलिप्त दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। मामले की जांच जोनल डीएसपी मनोरंज प्रधान, थाना प्रभारी सूरज झंकार और अतिरिक्त प्रभारी प्रभा सिंह कर रहे हैं। पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *