दविंदर भुल्लर की पिटीशन खारिज होने की ज्ञानी रघबीर सिंह ने की निंदा

अमृतसर| सचखंड श्री हरमंदर साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने दविंदर पाल सिंह भुल्लर की पिटीशन खारिज होने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जेल में बंद सिखों की रिहाई के लिए सरकार की ओर से कोई सही कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह मामला ह्यूमन राइट्स और इंसाफ से जुड़ा है, जिसे लंबे समय तक टाला नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ओर जेल में बंद सिखों की रिहाई को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर डेरा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल दी जा रही है। ऐसे फैसलों से सिखों की भावनाएं आहत होती हैं और सरकारों को इस मामले में गंभीर नजरिया अपनाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *