दसपुर के नए सरपंच और वार्ड पंचों ने ली शपथ:कांकेर में 8 मार्च को होगा उपसरपंच का चुनाव, निवर्तमान सदस्यों की हुई विदाई

कांकेर के ग्राम दसपुर में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान निवर्तमान सरपंच, उप सरपंच और वार्ड पंचों का विदाई समारोह भी हुआ। पीठासीन अधिकारी ने पहले नवनिर्वाचित सरपंच सूर्या नेताम को शपथ दिलाई। इसके बाद सभी वार्ड पंचों को एक साथ शपथ दिलाई गई। निवर्तमान प्रतिनिधियों ने नए प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें नए कार्यकाल की बधाई दी। ‘गांव के विकास के लिए संकल्प’ ​​​​​ शपथ ग्रहण के बाद सरपंच सूर्या नेताम ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गांव के विकास के लिए संकल्प लिया। सरपंच ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने जल, सड़क और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने को पहली प्राथमिकता बताया। इसके लिए वे उच्च अधिकारियों और नेताओं से सहयोग मांगेंगे। 8 मार्च को उपसरपंच का चुनाव दसपुर पंचायत में 8 मार्च को उपसरपंच का चुनाव होना है। इसमें 16 वार्ड पंच और सरपंच समेत कुल 17 वोट डाले जाएंगे। करीब 8 से 10 वार्ड पंच उपसरपंच पद की दावेदारी कर रहे हैं। इस चुनाव पर दसपुर के साथ-साथ आसपास के गांवों की भी नजर है। उपसरपंच के चुनाव के बाद सरपंच ग्राम विकास की योजना तैयार करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *