दसवीं के छात्र ने घर में फांसी लगाई, मौत:डिंडौरी में परिजन बाहर गए थे, बोले- पढ़ाई के साथ बेटा तबला बजाने में भी कुशल था

डिंडौरी के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी टिकरिया गांव में मंगलवार को दसवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक छात्र की पहचान 16 वर्षीय प्रत्यूष नाथ के रूप में हुई है। घटना के समय उसके पिता काम से बाहर गए थे और बहन 12वीं की परीक्षा देने डिंडौरी गई थी। दोपहर में जब मां मजदूरी कर घर लौटीं, तो बेटे को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल ले गईं। पढ़ाई और संगीत में था होनहार परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्यूष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह न केवल पढ़ाई में अच्छा था, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तबला बजाने में भी काफी कुशल था। होनहार छात्र की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मोबाइल की जांच कर रही पुलिस अस्पताल चौकी प्रभारी अशोक मानकर ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने प्रत्यूष का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य डेटा की जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *