दस दिनों से न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे:सीहोर में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी; मावठा गिरने की संभावना

सीहोर जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शुक्रवार को नगर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 31 दिसंबर के बीच मावठा गिरने की संभावना है, क्योंकि बादलों की डेंसिटी बढ़ने का दौर शुरू हो गया है। शासकीय कृषि कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि हवाओं की दिशा पूर्व से चल रही है, जो आगामी दिनों में दक्षिण से होने की संभावना है । ऐसे में पूर्व अनुमान है कि बादलों की डेंसिटी बढ़ने के कारण 31 तारीख के पहले मावठा गिर सकता है। घास पर जमी ओस की बूंदे वहीं पिछले एक सप्ताह से सीहोर जिले में न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है, जिसके कारण फसलों पर ओस की बंदे लगातार जम रही है। शुक्रवार को भी शीतलहर के प्रभाव के चलते अनेक ग्रामों में फसलों और घास पर ओस की बूंदे जम गई। जिले में ऐसे कम हुआ तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *