दस फरवरी से होगी व्यय लेखा की जांच

चाईबासा| चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु, निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, केके मुण्डू के द्वारा चक्रधरपुर नगर परिषद अंतर्गत अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच की जानकारी दी है। जिसमें चक्रधरपुर के लिए अनुमंडल कार्यालय, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर के सभागार में 10 फरवरी 2026, 14 एवं 20 फरवरी को पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 05 बजे तक निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की जांच की जाएगी। इसी तरह जिले के 18. चाईबासा नगर परिषद (वर्ग-ख) अध्यक्ष पद हेतु, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संदीप अनुराग के द्वारा चाईबासा नगर परिषद अंतर्गत अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच अनुमंडल कार्यालय, सदर चाईबासा के सभागार में आगामी 10 फरवरी, 16 एवं 19 फरवरी को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 05 बजे तक निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *