भास्कर न्यूज | संगरूर दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने पति व सास पर मामला दर्ज किया है। गांव मंडवी निवासी रमनदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सोनी निवासी गांव बोस्ती (हरियाणा) के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसका पति सोनू व सास बाला देवी दाज दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान करते है। जिन्होंने उसका स्त्री धन भी खुर्द बुर्द कर दिया है। पुलिस ने रमनदीप कौर की शिकायत पर महिला थाना संगरूर में सोनू व बाला देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


