जांजगीर। शादी के कुछ माह गुजर जाने के बाद ग्राम अरसिया मेंे रहने वाले ग्रामीण अपने बहू को दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने लगे। पुलिस के अनुसार मालखरौदा थाना अंतर्गत ग्राम करिगांव में रहने वाली महिला की शादी 21 जनवरी 2024 को जैजैपुर थाना अंतर्गत ग्राम अरसिया में रहने वाले पिताम्बर चंद्रा से अप्रैल 2024 में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह गुजर जाने के बाद पति पितांबर चंद्रा, सास जीत कुंवर चंद्रा, जेठ मनोज चंद्रा और जेठानी भुवनेश्वरी चंद्रा आए दिन दहेज के नाम पर प्रताड़ित करते थे। दो लाख रुपए देने के बाद कुछ दिन स्थिति ठीक रही लेकिन बाद में फिर शिकायत करने लगे। इस पर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति, सास, जेठ, जेठानी पर जुर्म दर्ज किया है।