दहेज प्रताड़ना व हत्या का मामला दर्ज:ससुराल पक्ष ने दिन में घर से गायब होना बताया, सात घंटे बाद उन्हीं के घर में बने टांके में मिला विवाहिता का शव

परिजनों के मुताबिक विवाहिता अल्का कंवर की शादी करीब 6 माह पूर्व ही हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति जसवंतसिंह और ससुर मदनसिंह परेशान करते थे। विवाहिता को कहते थे कि तू अनपढ़ है और तेरे परिजनों ने दहेज में कुछ नहीं दिया। कई तरह के ताने मारते रहते थे और उसे परेशान कर मारपीट करते थे। शनिवार शाम 7 बजे विवाहिता के ससुर ने सूचना दी थी कि अल्का घर से गायब है, कहीं पीहर तो नहीं आई है। इसके बाद तलाश की गई। रात को पुलिस के साथ अल्का के घर पहुंचे और मकान के कमरे और टांके की भी तलाश की थी, लेकिन उस पर अल्का का शव टांके में नहीं था। पीहर पक्ष के लोग अल्का की तलाश कर रहे थे, लेकिन ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग नहीं करने पर शक हो गया। पीहर पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि हमें शक था कि इन्होंने अल्का की हत्या कर दी और रात में ये कहीं भी शव को ले जा सकते हैं। ऐसे में घर के आसपास निगरानी रख रहे थे। रात के करीब 3 बजे सूचना मिली कि घर के अंदर टांके में ही अल्का का शव ​पड़ा है। अल्का अगर गायब थी तो रात को वापिस घर कैसे आई, जबकि घर पूरी तरह से बंद रहता है। अल्का की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए टांके में डाला गया है। महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *