दहेज प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने आत्महत्या की, आरोपी पति गिरफ्तार

अम्बिकापुर | जिले के बतौली इलाके में करीब 6 माह पहले नवविवाहिता रविना पैकरा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति दीपक पैकरा पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। घटना 12 नवंबर 2024 की है। रविना अपने रिश्तेदारों के साथ बासाझाल साप्ताहिक बाजार गई थी। लौटने के बाद वह घर से गायब मिली। तलाश के दौरान उसका शव घर से थोड़ी दूरी पर एक बिही पेड़ से लटका मिला। पिता शिवप्रसाद पैकरा ने 13 नवंबर को बतौली थाने में मर्ग की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मर्ग जांच में परिजनों ने बताया कि दीपक पैकरा, रविना से दहेज में मोटरसाइकिल और रुपये की मांग करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर रविना ने आत्महत्या की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर बतौली थाने में अपराध क्रमांक धारा 80(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक पैकरा, निवासी मायापुर सरनापारा, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर को मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *