दहेज की मांग और विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में दिपलीन कौर निवासी ए-ब्लॉक न्यू अमृतसर की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में दिपलीन कौर ने बताया कि उसकी शादी अमर खत्री निवासी गांधी नगर कानपुर (यूपी) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष की ओर से उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया गया और मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया गया।


