दाढ़ी|सोमवार को शासकीय प्राथमिक स्कूल दाढ़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के महिला रसोइयों का सम्मान किया गया। इसके बाद कक्षा 5वीं के बच्चों को विदाई दी गई। संस्था के प्रधान पाठक चंद्रभान सिंह धुर्वे ने 5वीं के बच्चों को जीवन में पढ़ाई के महत्व को बताया। इस मौके पर शिक्षक महेश्वर सिंह चंदेल, आरती गुप्ता, भुनेश्वरी कुंभकार, उर्मिला साहू, डोमन धुर्वे, अनुसुइया निषाद, ललिता कुंभकार, राजिम जायसवाल उपस्थित थे।


