दादरी के पहलवान ने नेशनल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड:पंजाब में आयोजित हुई चैंपियनशिप, फाइनल में दिल्ली के खिलाड़ी को हराया

हरियाणा के चरखी दादरी जिले के इमलोटा गांव निवासी पहलवान सुजित कलकल ने पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। पहलवान इससे पहले भी सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड सहित कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। रेसलिंग एसोसिएशन जिला महासचिव योगेश इमलोटा ने बताया कि पंजाब के फगवाड़ा में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 7 से 9 मार्च को आयोजित सीनियर फेडरेशन कप 2025 में दादरी जिले के पहलवान सुजित कलकल ने शानदार उपलब्धि हासिल की। पंजाब में आयोजित हुई प्रतियोगिता
योगेश ने कहा कि इस बड़ी प्रतियोगिता में पूरे देश के पहलवानों ने दमखम दिखाया था। सुजित कलकल ने 65 किलोग्राम भारवर्ग चुनौती रखी। उसने पहली कुश्ती में मध्य प्रदेश के यशपाल, दूसरे मैच में उत्तराखंड के मोहम्मद आसीन और तीसरे मुकाबले सेमिफाइनल में महाराष्ट्र के मनीष को हराया। खिताबी मुकाबला दिल्ली के पहलवान रिंकू से हुआ। खिताबी चरण में सुजित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी पहलवान को बाई फॉल चित करके हराया और गोल्ड मेडल जीता है। पहले भी हासिल कर चुका कई उपलब्धि
रेसलिंग एसोसिएशन जिला महासचिव योगेश इमलोटा ने बताया कि सुजित कलकल आरबीआई में कार्यरत है। वह इस इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर चुका है। उन्होंने बताया कि सुजित कलकल सीनियर वर्ल्ड रैंकिंग में गोल्ड, अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड, अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *