दादाजी धाम में रुद्राभिषेक, हवन से नए साल का स्वागत:31 दिसंबर को विश्व शांति और मनोकामना पूर्ति के लिए होगा विशेष आयोजन

दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर, भोपाल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर(मंगलवार) को विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वर्ष 2024 की विदाई एवं नए वर्ष 2025 के स्वागत के साथ-साथ विश्व जनकल्याण, अमन-शांति और सभी की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं 108 श्रीफल से हवन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे से होगी। श्री श्री 1008 दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, सचिव धनंजय बोरकर, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, ट्रस्टी मनोज मोहन नामदेव, अनीता अर्चना नामदेव तथा मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य गिरिजेश श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, डॉ. बृजेश श्रीवास्तव, हर्ष, सर्वेश, शुभ्रा और डॉ. शिखा नामदेव के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न होगा। पंडित राकेश स्वामी के द्वारा रुद्राभिषेक और हवन पूजन सम्पन्न होगा, जिसके पश्चात् आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद रात्रि 8:00 बजे भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *