दोराहा| पायल के नजदीकी गांव में रिश्तों को शर्मसार करते हुए 65 साल के व्यक्ति ने अपनी ही 19 साल की पोती को अपनी हवस का शिकार बना उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की ने बताया कि उसका दादा पिछले 3 वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को काबू कर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


